मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावा बाजार में परीक्षा दिलाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को कार ने मारी टक्कर, 4 लोग हुए घायल
सोमवार की सुबह 10:00 बजे रीवा जनपद के रामेश्वर सोनी अपने परिवार के साथ अपनी कर से भाव बाजार अपने रिश्तेदार के घर आ रहे थे। घर पहुंचने वाले ही थे कि सामने से आ रहे रैकरी गांव निवासी बृजेश अपनी बहन अनीता को मोटरसाइकिल से परीक्षा दिलाने जा रहे थे। ओवरटेक करने में कार से टकरा गए जिसमें भाई-बहन घायल हो गए। वही कार में सवार दोनों लोग घायल हो गए सभी का इलाज जारी।