मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के धंसारिया गांव में जहरीले जंतु के काटने से किशोरी हुई अचेत, राजगढ़ अस्पताल में इलाज जारी
बताते चले की धंसारिया गांव की 16 वर्षीय वंदना कुमारी शनिवार की शाम लगभग 6:00 बजे खेत पर मिर्च तोड़ने गई थी। खेत से मिर्च तोड़ते समय किशोरी को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया घर पहुंचने पर किशोरी अचेत हो गई। परिजनों ने आनन फानन में किशोरी को अचेत अवस्था में राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान डॉक्टर ने किशोरी को जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर किया।