चंडी: भातु बिगहा में भोज के दौरान विवाद, फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने युवक को कट्टा व 6 कारतूस के साथ पकड़ा
थाना क्षेत्र के भातु बिगहा गांव में भोज खाने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देशी कट्टा और छह जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गांव निवासी धर्मेंद्र प्रसाद के 31 वर्षीय पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गांव में