बालूमाथ: बालूमाथ में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, शोभायात्रा निकाली गई
मंगलवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती को लेकर बालूमाथ दिवाकर नगर स्थित सरना भवन से गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे और डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा डॉ भीमराव अंबेडकर तेरा नाम रहेगा आदि गगन भेदी नारे लगाए l