बानसूर: एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर की सीट पर मिला युवक का शव, चोट के निशान से हत्या की आशंका
Bansur, Alwar | Oct 1, 2026 हरसौरा थाना क्षेत्र के मोरोड़ी गांव में निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव ट्रैक्टर की सीट पर पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर पैर, आंख और कमर पर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।