झांसी: सदस्य ट्रेक्शन एवं रोलिंग स्टॉक बी.एम. अग्रवाल ने झांसी रेल मंडल के विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
Jhansi, Jhansi | Mar 20, 2025 भारतीय रेलवे के सदस्य ट्रेक्शन एवं रोलिंग स्टॉक बी.एम. अग्रवाल ने गुरुवार को झांसी क्षेत्र के विभिन्न रेल प्रतिष्ठानों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वैगन रिपेयर वर्कशॉप, रेल कोच नवीनीकरण कारखाने एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन स्थित लॉबी का गहन निरीक्षण कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।।