झांसी: विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर इलाइट चौराहे से निकली जनसंदेश यात्रा, किया गया घोंसला वितरण, सदर विधायक रहे मौजूद
Jhansi, Jhansi | Mar 20, 2025 मानवता के लिए एक कदम संस्था झांसी एवं झांसी वन विभाग झांसी के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को वन विभाग कार्यालय से ईलिट चौराहा तक संस्था के सदस्यों एवं झांसी के स्टाफ एवं तमाम स्कूली बच्चों के साथ जन संदेश यात्रा निकाली गई एवं घोंसला वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जन संदेश यात्रा का शुभारंभ सदर विधायक रवि शर्मा ने किया।