झांसी: झांसी पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दिया बयान, कहा- किसी को दंगा व माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं
Jhansi, Jhansi | Mar 20, 2025 यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार समय करीब 1:30 बजे झाँसी पहुचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में संभल में नेजा मेले को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि यूपी में क़ानून का राज्य चल रहा है। किसी को दंगा या प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रदेश का माहौल किसी भी हाल में बिगड़ने नहीं दिया जायेगा।