बड़ाजामदा, नोवामुंडी और किरीबुरू पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर छह अपराधियों को कानून के शिकंजे में ले लिया गया। इससे पहले 2 जून को भी 20 चोरी की बाइक बरामद हुई थीं। यानी महज 18 दिनों में कुल 27 चोरी की बाइक बरामद कर पुलिस ने अपराधियों की रीढ़ तोड़ दी है।