हथुआ: सरकारी स्कूल का बदलता चेहरा: बारीरायभान मिर्जापुर स्कूल निजी विद्यालयों से बेहतर, क्षेत्र में प्रशंसा
शिक्षा के क्षेत्र में अक्सर यह धारणा बनी रहती है कि बेहतर पढ़ाई सिर्फ निजी स्कूलों में ही संभव है, लेकिन हथुआ प्रखंड का उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बारीरायभान मिर्जापुर इस मिथक को तोड़ रहा है। आज यह विद्यालय अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन के दम पर क्षेत्र के बड़े निजी विद्यालयों को कड़ी टक्कर दे रहा है।