वसंत विहार: कापसहेड़ा थाना पुलिस ने गैंबलिंग मामले में 5 साल से फरार व्यक्ति को किया गिरफ्तार
कापसहेड़ा थाना की पुलिस टीम ने गैंबलिंग मामले में फरार चल रहे वांटेड भगोड़ा को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान इंदल कुमार के रूप में हुई है। जिसे कोर्ट ने 2023 में भगोड़ा घोषित कर दिया था। लगभग 2 साल से दिल्ली पुलिस को इसकी तलाश थी। डीसीपी साउथ वेस्ट सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार इंदल कुमार हरियाणा को गुरुग्राम के एक गांव में रेड करके पकड़ा गया है।