गभाना: गभाना की मदनधाम कालोनी में रक्तदान शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
गभाना की मदनधाम कालोनी में बुधवार को समाजसेवा की एक शानदार मिसाल देखने को मिली। समाजसेवी धर्मेंद्र ठाकुर ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर लाइफ अर्पण सोसायटी के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कराया। सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित शिविर में धर्मेंद्र ठाकुर के साथ उनके परिजनों और ईष्ट मित्रों समेत 40 लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।