चायल: सराय अकील में जर्जर भवन का हिस्सा गिरा, मिठाई कारखाने का सामान मलबे में दबा, प्रशासन ने कहा जल्द होगी समस्या दूर
रामलीला मैदान निवासी मिठाई कारोबारी संतलाल यादव के कारखाने के बगल में बुधवार को जर्जर मकान का हिस्सा भरभराकर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से कारखाने में रखा लाखों रुपये का सामान खराब हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। लोगों के मुताबिक भवन का बाकी हिस्सा भी जर्जर है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गुरुवार नायब तहसील दार ने कहा जल्द होगी समस्या दूर!