शाहजहांपुर: मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस यूनिट में हंगामा, छात्राओं से मारपीट का आरोप; सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस यूनिट में शुक्रवार को मरीज के तीमारदारों पर डायलिसिस डिप्लोमा की छात्राओं, नर्सों और कर्मचारियों के साथ मारपीट व अभद्रता करने का आरोप लगा है। छात्राओं का आरोप है कि विरोध करने पर यूनिट में तोड़फोड़ की गई और उन्हें धमकाया गया। आरोप है कि हंगामा करने वाले लोग खुद को