राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष *पंडित अजीत शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री एडवोकेट राजेश अवस्थी की अपील पर आज जनपद शाहजहांपुर में गौ माता के सम्मान, संरक्षण एवं सुरक्षा को लेकर विशाल प्रदर्शन किया गया।
खिरनी बाग रामलीला मैदान में सैकड़ों की संख्या में गौभक्त और सनातन प्रेमी एकजुट हुए। महिलाओं से लेकर हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एकजुट होकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन राष्ट्रपति महोदय, प्रधानमंत्री महोदय, मुख्यमंत्री महोदय एवं राज्यपाल महोदय* के नाम भी प्रेषित किया गया।
ज्ञापन में गौ माता को *राष्ट्र माता का दर्जा* देने और गौ संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई।
कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि *"यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि समस्त गौभक्तों और सनातन समाज की आवाज है। गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।"*इसी बीच प्रदेश महामंत्री राजेश अवस्थी मंडल उपाध्यक्ष अमर सिंह जिला महामंत्री अनुज द्विवेदी जिला सचिव अखिलेश मिश्रा नगर अध्यक्ष कृष्ण गंगवार नगर उपाध्यक्ष ठाकुर अभिजीत प्रताप सिंह गौ सेवक अंकित अवस्थी महिलाओं से लेकर सैकड़ो लोग गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए सहयोग रहा?