Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
asifalishahjahanpur
Previous slide
Next slide
सपा ने जौहर-विश्वविद्यालय के भवनों के ध्वस्तीकरण का विरोध किया, शाहजहांपुर में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा
Shahjahanpur, Shahjahanpur
| Jul 27, 2026
MORE NEWS
*आजम की यूनिवर्सिटी तोड़ी नहीं जाएगी- बोले मुरादाबाद कमिश्नर:* रामपुर DM के आदेश पर रोक लगाई, कल सुनवाई होनी थी https://dainik.bhaskar.com/Ir5l3uJ664b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 27, 2026
शाहजहांपुर -नायक मूवी का एक दिन का सीएम याद आ गया, वही फीलिंग्स इस कार बैठे दूल्हे को मिल रही होगी, कहते हैं जब शादी होती है तो दूल्हे के सभी आगे-पीछे लगे होते है, मूंह से बात निकलने से पहले पूरी हो जाती है मतलब एक दिन का सीएम, यही हाल इस कार के अंदर बैठने वाले का होगा, क्योंकि जिस कार की सजावट है उस पर लिखा है उत्तर प्रदेश सरकार, अब वीडियो सामने आया तो सोचा आप भी घर बैठे इसमे शामिल हो सकते हैं। खैर पुलिस ही जांच करके बता सकती है कि इस पर उत्तर प्रदेश सरकार क्यों लिखा है, क्या गाड़ी अनुबंध पर किसी अधिकारी के पास लगी है, अगर लगी है तो उसकी सजावट किस लिए की गयी, और अगर ये कार प्राइवेट व्यक्ति की है तो उस पर उत्तर प्रदेश सरकार क्यों लिखा है, अगर उत्तर प्रदेश सरकार लिखना कोई अपराध नहीं है तो फिर कोई भी इस लाइन का इस्तेमाल कर सकता है।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 27, 2026
राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष *पंडित अजीत शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री एडवोकेट राजेश अवस्थी की अपील पर आज जनपद शाहजहांपुर में गौ माता के सम्मान, संरक्षण एवं सुरक्षा को लेकर विशाल प्रदर्शन किया गया। खिरनी बाग रामलीला मैदान में सैकड़ों की संख्या में गौभक्त और सनातन प्रेमी एकजुट हुए। महिलाओं से लेकर हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एकजुट होकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन राष्ट्रपति महोदय, प्रधानमंत्री महोदय, मुख्यमंत्री महोदय एवं राज्यपाल महोदय* के नाम भी प्रेषित किया गया। ज्ञापन में गौ माता को *राष्ट्र माता का दर्जा* देने और गौ संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि *"यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि समस्त गौभक्तों और सनातन समाज की आवाज है। गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।"*इसी बीच प्रदेश महामंत्री राजेश अवस्थी मंडल उपाध्यक्ष अमर सिंह जिला महामंत्री अनुज द्विवेदी जिला सचिव अखिलेश मिश्रा नगर अध्यक्ष कृष्ण गंगवार नगर उपाध्यक्ष ठाकुर अभिजीत प्रताप सिंह गौ सेवक अंकित अवस्थी महिलाओं से लेकर सैकड़ो लोग गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए सहयोग रहा?
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 27, 2026
👉#जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण आदेश पर सपा का विरोध, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन ==राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजकर 38 भवनों को गिराने का आदेश वापस लेने और विद्यार्थियों के भविष्य की सुरक्षा की मांग शाहजहांपुर। जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के आदेश के विरोध में समाजवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट रजनीश पांडे को सौंपा। पार्टी नेताओं ने आदेश वापस लेने और विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष हफीज अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान के पास एकत्र हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर ध्वस्तीकरण संबंधी आदेश को निरस्त करने की मांग उठाई।सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने कहा कि विश्वविद्यालय के 38 भवनों को गिराने का निर्णय शिक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उनका कहना था कि इस कार्रवाई से हजारों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई, शोध कार्य और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने सरकार से आदेश तत्काल वापस लेने तथा शिक्षा संस्थानों को राजनीतिक विवादों से दूर रखने की मांग की।पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा के अधिकार की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी। वहीं, सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवर उल्ला ने कहा कि विद्यार्थियों के संवैधानिक और शैक्षणिक अधिकारों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई बदले की भावना से की जा रही है, जिसका असर हजारों विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ सकता है।प्रदर्शन में अतिउल्ला सिद्दीकी, चौधरी रामकुमार भोजवाल, डॉ. दोदराम वर्मा, ज्योत्सना कश्यप, नीरज मिश्रा, लखन प्रताप सिंह, परवेज अंसारी, सरताज खान, नाजिम फारूकी, अनवर शादाब, गायत्री वर्मा, विकास चंद्र एडवोकेट, अवधेश कुमार पाल, मोनू कुरैशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। Samajwadi Party Tanveer Khan Mohd Shahnawaz
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 27, 2026
सपा ने जौहर-विश्वविद्यालय के भवनों के ध्वस्तीकरण का विरोध किया, शाहजहांपुर में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा - Shahjahanpur News