देहरादून: त्योहारी सीजन में मिलावट खोरों के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन के आयुक्त ने कहा, प्रशासन करेगा कार्रवाई
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों को लेकर खाद्य संरक्षा एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन के आयुक्त डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देशों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन होली त्योहार के दौरान मिलावटी उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।