देहरादून: महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर राज्यपाल रि.लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की
राज्यपाल रि, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होने शिव जी को बेल पत्र, दुध और फल चढ़ाए साथ ही समस्त प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की भी कामना की। वहीं इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर भी मौजूद रही।