देहरादून: यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा- क्षेत्रफल के आधार पर परिसीमन होना चाहिए
उत्तराखंड में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा है कि पहाड़ की विधानसभाएं क्षेत्रफल के लिहाज से काफी बड़ी होती हैं, जबकि मैदानी विधानसभा सीटें उसके मुकाबले बहुत छोटी होती हैं। ऐसे में आगामी परिसीमन क्षेत्रफल के आधार पर होना चाहिए।