बेगूसराय: सदर अस्पताल में विश्व तंबाकू दिवस पर सिविल सर्जन ने दिलाया शपथ, तंबाकू सेवन नहीं करने के लिए किया प्रेरित
सदर अस्पताल में विश्व तंबाकू दिवस पर सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने डॉक्टर एवं कर्मियों को शपथ दिलाया. इस मौके पर सिविल सर्जन ने ना खुद तंबाकू का सेवन करेंगे, ना ही दूसरे को सेवन करने देंगे. इसको लेकर शपथ दिलाया. इस मौके पर संबोधित करते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि पूरे विश्व में तंबाकू सेवन की वजह से प्रतिदिन हजारों लोगों की मौत होती है.