सुगौली प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और कई शिक्षकों के रिटायर होने पर उनके लिए सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शनिवार की संध्या आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में शिक्षक पहुंचे। जिन्होंने रिटायर कर्मियों को गुलदस्ता,शॉल और उपहार देकर विदा किया।