फुल्लीडूमर: नगरडीह गांव से फुल्लीडुमर पुलिस ने 6 लीटर देसी महुआ शराब के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार
फुल्लीडुमर पुलिस ने थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव में छापेमारी कर एक शराब कारोबारी गोपाल मंडल को 6 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने क्षेत्रीय गस्ती के दौरान गुप्त सूचना पर उसके घर पर छापेमारी की। जिसके घर की तलाशी के दौरान पॉलिथीन में बंधे एक-एक लीटर के छह पॉलिथीन जब किए। गिरफ्तार कारोबारी को जेल भेजा जाएगा।