फुल्लीडूमर: खेसर बाजार से पुलिस ने एक कोर्ट वारंटी को किया गिरफ्तार
खेसर पुलिस ने मंगलवार के दिन के 11 बजे थाना में दर्ज एक कांड के फरार कोर्ट वारंटी रोहित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी थाना के एएसआई राजीव रंजन कुमार ने गुप्त सूचना पर खेसर बाजार से की। थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण ने बताया कि वह अपने नाना के हत्याकांड का नामजद आरोपी है। जिसे अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।