बेतिया: बेतिया पुलिस का विशेष अभियान, 11 अभियुक्त गिरफ्तार
बेतिया पुलिस के द्वारा आज 10 मई 11 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बेतिया पुलिस के द्वारा विगत 24 घंटे में चलाए गए एक दिवसीय विशेष समकालीन अभियान में 11अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, इसके साथ ही 82.8 लीटर प्रतिबंधित शराब, 1 देसी कट्टा, 3.10 किलोग्राम गांजा और 1 मोबाइल बरामद की गई है, साथ ही इस कार्रवाई में 1 कार और 3 बाइक को भी जप्त किया गया।