हथुआ: हथुआ में सड़क हादसे से खुशियां मातम में बदलीं, पिता की मौत, पत्नी और मासूम बेटा गंभीर
गोपालगंज। जिले में एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां नगर थाना क्षेत्र के चौराव गांव के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में स्कॉर्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और चार साल के बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।