भिवानी: बुधवार को पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के उपनिदेशक डा. रविंद्र सहरावत ने जिला के पशु चिकित्सकों की बैठक ली
उन्होंने पशु चिकित्सकों को आगाह किया कि वे ग्रामीणों व शहरवासियों को जागरूक करें कि धर्म के नाम पर गायों को खिलाई जाने वाली खीर-पुरी पशु की मौत का कारण बनती है और धर्म की जगह वे अनजानें में ही पाप के भागी बन जाते है। उन्होंने बीमार पशु के उपचार के लिए सभी प्रबंध रखने की भी पशु चिकित्सकों को हिदायत दी।