पालोजोरी: नरही पकरिया गांव में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत चार घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
सोमवार दिन के करीब 2 बजे कुंडा थाना क्षेत्र के नरही पकरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक महिला समेत एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों में बिंदेश्वरी पंडित, दीपक पंडित और राखी पंडित शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमा