औराई: वाराणसी एडीजी जोन पियूष मार्डिया ने औराई में किया औचक निरीक्षण, लिया व्यवस्थाओं का जायजा।
Aurai, Bhadohi | Apr 18, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है, जिसके क्रम में सभी व्यवस्थाओं को सही रखने के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा स्वयं जायजा लिया जा रहा है, जिससे कोई दिक्कत न हो। इसी क्रम में वृहस्तिवार को औराई में केशव प्रसाद राल्ही पीजी कालेज में वाराणसी जोन के एडीजी पियूष मार्डिया पहुंचे और व्यवस्थाओं की हकीकत देखी।