औराई: भजईपुर में दो बीघा गेहूं की फसल में शार्ट सर्किट से लगी आग, पूरी फसल जलकर खाक।
Aurai, Bhadohi | Apr 18, 2024 औराई क्षेत्र के भजईपुर में शार्ट सर्किट से दो बीघे की गेहूं की फसल जलकर खाक, फायर ब्रिगेड पहुचने के पहले हुआ भारी नुकसान, मालूम हो कि भजईपुर निवासी विधि यादव ने अपने गेहूं की फसल काटकर थ्रेसरिंग करने के लिए रखे थे इसी बीच ऊपर से गये तार में शार्ट सर्किट होने से गेहूं के बोझ में आग लग गई, जिससे देखते ही देखते आग ने पूरे फसल को चपेट में ले लिया।