औराई: केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई में मतदाता जागरूकता के लिए छात्राओं को संकल्प पत्र का किया वितरण।
Aurai, Bhadohi | Apr 18, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हो इसके तमाम कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है और लोगों को प्रशासन तथा अन्य माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है, इसी क्रम में औराई में स्थित केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता के तहत छात्राओं को संकल्प पत्र का वितरण किया गया तथा अपने परिवार का शत प्रतिशत मतदान कराने की कही गई बात।