मोरनी: लोकसभा चुनाव में भाजपा की होगी हार, मोरनी में बोले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर कपूर सिंह
अम्बाला लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर कपूर सिंह ने मोरनी में बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार के 400 पार के दावे कि उसी प्रकार से हवा निकल जाएगी जैसे 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में 75 पार के दावे की हवा निकली थी। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है।