मोरनी: केंबवाला में माता बांग्ला मुखी मंदिर में हुई मूर्ति स्थापना, मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व जि. परिषद सदस्य देशराज पोसवाल
केंबवाला गांव में शुक्रवार को बांग्ला मुखी मंदिर में मूर्ति स्थापना की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा नेता और पूर्व में जिला परिषद सदस्य देशराज पोसवाल पहुंचे। माता बांग्लामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी ग्रामीणों के द्वारा किया गया। इस मौके पर पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार वालिया, करमचंद मौजूद रहे।