मोरनी: दीपा शर्मा बनीं भाजपा मोरनी मंडल की महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष
दीपा शर्मा को मोरनी मंडल से भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अपनी नियुक्ति के लिए दीपा शर्मा ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित पंचकूला जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस जिम्मेवारी को निभाएंगी और पार्टी को आगे ले जाने के लिए महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जोड़ेंगी।