आज़मगढ़: बनकट में बाइक से बचने के चक्कर में अनियंत्रित हुआ ऑटो रिक्शा पलटा, पांच घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
आजमगढ़ के गोरखपुर मार्ग पर मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट बाजार में ऑटो रिक्शा से आजमगढ़ बुजुर्ग महिला की दवा लेने आ रहे लोग ऑटो रिक्शा पलट जाने से घायल हो गए। स्वर पांचो लोग जख्मी हो गए लेकिन दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। 3 लोग मामूली रूप से घायल हुए। जीयनपुर थाना क्षेत्र के भुवना गांव निवासी कुमारी देवी 70 वर्ष पत्नी मूरत यादव की दवा लेने आ रहे थे।