आज़मगढ़: रोडवेज परिसर के बाहर आए दिन जाम की समस्या को लेकर निरीक्षण को पहुंचे आरटीओ प्रवर्तन, वाहनों पर की गई कार्रवाई
आजमगढ़ शहर के रोडवेज परिसर के बाहर लग रहे जाम को लेकर मंडलायुक्त ने परिवहन विभाग को कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसी क्रम में RTO प्रवर्तन आरएन चौधरी के नेतृत्व में पहुंची परिवहन टीम ने सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की, जिससे रोडवेज बस चालकों में खलबली मच गई। परिसर से बाहर खड़े एक अनुबंधित बस का टैक्स फेल मिलने पर एआरटीओ प्रवर्तन ने उसे सीज कर दिया।