आज़मगढ़: लंगड़ा बाबा के आगे नहर की पटरी से चोरी की 03 विद्युत मोटर के साथ 04 अभियुक्त किए गए गिरफ्तार
आजमगढ़ के थाना जहानागंज क्षेत्र के लंगड़ा बाबा के आगे नहर की पटरी से चोरी की 03 विद्युत मोटर के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए। दिनांक 22 जुलाई 2024 को वादी मुकदमा सुबाष सिंह पुत्र स्व रामलछन सिंह निवासी ग्राम सुहवल थाना जहानागंज द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था। 21 जुलाई की रात में अज्ञात चोरो द्वारा वादी का विद्युत मोटर (2 HP) का चोरी किया था।