मऊरानीपुर: लोहिया स्कूल में देशभक्ति का रंग, विधायक डॉ. रश्मि आर्य ने छात्र परिषद को दिलाई शपथ; बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
बंगरा धवां स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज और पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. रश्मि आर्य ने ध्वजारोहण कर छात्र परिषद के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रबंधक रजत प्रधान, विधायक प्रतिनिधि जय प्रकाश आर्य सहित शिक्षक,