गोपालगंज: मांझा थाना क्षेत्र मे पुलिस ने वाहन जाँच के दौरान एक व्यक्ति के पास से एक कट्टा और 8 जिंदा कारतूस किया बरामद,सदर SDPO
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र से पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास से एक कट्टा बरामद किया है। वहीं मौके से पुलिस ने 8 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। बताया जाता है कि पुलिस ने वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई किया है। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने दी है।