गोपालगंज: मांझा थाना की पुलिस ने देसी कट्टा व आठ जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार : सदर एसडीपीओ प्रांजल ने दी जानकारी।
जिले के मांझा थाना की पुलिस ने हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ के बाद पुलिस अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बुधवार को दी।