शिवपुरी नगर: शहर के टेकरी बाजार में छोटे नोटों की हो रही है कालाबाज़ारी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
शिवपुरी में शादी-विवाह के सीजन में 10, 20 और 50 रुपये की गड्डियों की जबरदस्त मांग हो रही है। यह नोट शादी के दौरान वरमाला, रिवाजों और नेग-शगुन में दिए जाते हैं, लेकिन इस बार, बैंकों से छोटे नोट आसानी से नहीं मिल रहे हैं। इस स्थिति का फायदा उठाकर शिवपुरी शहर के टेकरी बाजार में नोटों की कालाबाजारी बढ़ गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।