गाज़ीपुर: बिजापतपुर गांव में अपने घर मे संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे में लटकता मिला विवाहिता का शव, पति समेत सास ससुर हिरासत में
गाज़ीपुर के बिरनो थाना के बिजापतपुर गांव में विवाहिता सुमन देवी पत्नी मुन्ना यादव का शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला । तड़के सुबह जब परिवार के लोग देर तक दरवाजा बंद देखे तो किसी अनहोनी का शक होने पर खिड़की का दरवाजा से देखे तो सुमन पंखे के सहारे फंदे पर लटक रही थी। जिसके बाद परिजन रोने और चिल्लाने लगे मौके पर ग्रामीणो की भीड़ जुट गयी।