गाज़ीपुर: मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर डीएम के नेतृत्व में निकाली गई पिंक स्कूटी रैली,Sp ओमवीर सिंह ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मतदान फीसदी बढ़ाने को लेकर गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी के नेतृत्व में 300 से ज्यादे महिलाओं ने पिंक स्कूटी रैली निकाली। स्कूटी रैली का नेतृत्व खुद डीएम आर्यका अखौरी ने स्कूटी चला कर किया। पिंक स्कूटी रैली को हरीझंडी दिखाकर एसपी ओमवीर सिंह रवाना किया। पिंक स्कूटी रैली शहर के राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज महुआबाग से रैली निकाली गई।