गाज़ीपुर: विकास भवन सभागार में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिले के संगठनों के साथ किया बैठक
लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु जनपद में मतदान प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से आज विकास भवन सभागार मे मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्वीप की अध्यक्षता में जनपद के व्यवसायिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग बैठक कर उन्हे अपने-अपने कार्यक्षेत्र अन्तर्गत मतदाता जागरूकता के माध्यम से अधिक से अधिक लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की गयी।