गाज़ीपुर: गाजीपुर में जब एसपी ने हरी झंडी दिखाकर डीएम को किया रवाना,मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये डीएम आर्यका अखौरी की पहल
डीएम आर्यका अखौरी ने आज खुद पिंक स्कूटी रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिये प्रेरित किया।स्कूटी रैली को राजकीय बालिका इंटर कालेज से एसपी ओमवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।डीएम आर्यका अखौरी ने खुद स्कूटी चलाते हुए रैली की अगुवाई की।रैली राजकीय बालिका इंटर कालेज से महुआबाग,लंका,सैनिक चौराहा और विकास भवन चौराहा होते हुए जिला मुख्यालय के राइफल तक निकाली।