जमुई: मंझवे स्थित गेहूं के खेत में मवेशी जाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 3, 2026 मंझवे गांव स्थित गेहूं की खेत में मवेशी चरने को लेकर शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी- डंडे वह ईंट- पत्थर चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष से दो लोग तो दूसरे पक्ष से भी दो लोग यानि दोनों तरफ से कुल चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची 112 की पुलिस टीम द्वारा सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।