परवलपुर: परवलपुर में पुलिस ने 4500 लीटर छोबा विनष्ट किया, शराब कारोबारी फरार
परवलपुर थाना क्षेत्र के बना बिगहा मुसहरी गांव में मंगलवार को पुलिस ने करीब 4500 लीटर छोबा (शराब बनाने में प्रयुक्त कच्चा पदार्थ) को विनष्ट कर दिया। यह कार्रवाई परवलपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में की गई।पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फरार कारोबारियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है।