मंझनपुर: दरियापुर के रहने वाले युवक से सस्ता डीजल दिलाने के नाम पर 39 हजार की ठगी, पुलिस से की गई शिकायत, जांच पड़ताल शुरू
करारी थाना क्षेत्र के दरियापुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सस्ता डीजल दिलाने के नाम पर एक जाल साज ने 39 हजार की ठगी कर ली। जालसाज द्वारा ठग करने की वीडियो मुकीमपुर पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जालसाज ने बताया था कि वह सरकारी पेयजल टंकी का सरकारी ठेकेदार है उसे सस्ते दामों में तेल मिलता है। पुलिस जांच में जुट गई।