मंझनपुर: कम कीमत पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली गो गैस कंपनी को फर्जी बताते हुए LPG वितरक संघ ने मंझनपुर में डीएसओ से की शिकायत
कौशांबी के एलपीजी वितरक संघ के पदाधिकारी और सदस्य शनिवार को मंझनपुर स्थित जिला पूर्ति अधिकारी के दफ्तर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने एक शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि जनपद में इन दोनों गो गैस नाम की एक कंपनी मानक से कम कीमत में सिलेंडर दे रही है जो एक फर्जी कंपनी है। निर्भय सिंह नाम के शख्स द्वारा यह कार्य किया जा रहा है जिस पर कार्रवाई की मांग की गई है।