मंझनपुर: मंझनपुर अखिल भारतीय पुलिस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जीत हांसिल करने वाली महिला सिपाही को एसपी ने किया सम्मानित
अखिल भारतीय पुलिस टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2024 का आयोजन महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 26 फरवरी से 02 मार्च तक किया गया, जिसमे कौशाम्बी जिले के मंझनपुर थाना पर तैनात महिला सिपाही रानी सिंह ने अपने खेल टेबल टेनिस महिला वर्ग में गोल्ड मेडल तथा ओपन मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।