मंझनपुर: मंझनपुर पुलिस कार्यालय में एसपी द्वारा मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए उपनिरीक्षक को लगाया गया स्टार।
मंझनपुर पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी व अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए उपनिरीक्षक संजय राय को स्टार लगाकर अलंकृत किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मंझनपुर व प्रभारी निरीक्षक मंझनपुर उपस्थित रहे।